News

आज की ताजा खबर LIVE: आज से शुरू होगा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 3 राज्यों का दौरा

breaking आज की ताजा खबर LIVE: आज से शुरू होगा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 3 राज्यों का दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज से गोवा, कर्नाटक और झारखंड का 4 दिवसीय दौरा शुरू होगा. आज शाम वो गोवा के लिए रवाना होंगी. 28 दिसंबर को राष्ट्रपति कर्नाटक के कारवार बंदरगाह से एक पनडुब्बी में सवार होकर समुद्री यात्रा करेंगी. इसके बाद सोमवार को झारखंड के जमशेदपुर में ओल चिकी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी. सोमवार को ही एनआईटी, जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगी. 30 दिसंबर को झारखंड के गुमला में अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम समारोह कार्तिक जात्रा को संबोधित करेंगी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार आज ओडिशा के 3 दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे. दौरे के पहले दिन पुरी पहुंचकर श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद कोणार्क सूर्य मंदिर जाएंगे. त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष विश्वबंधु सेन का शुक्रवार को बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया, उनका पार्थिव शरीर आज राज्य लाया जाएगा. देश और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *